UP News अमेठी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
UP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:21 AM
UP News : अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रानीगंज कटेहटी गांव के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गयी।
UP News
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जय कुमार (21) और विकास (20) नाम के दो युवक शुक्रवार शाम निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से अपने घर वापस जा रहे थे, तभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रायबरेली अयोध्या रोड स्थित रानीगंज कटेहटी गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार जयकुमार की मौके पर ही मौत हो गई और गम्भीर रूप से घायल विकास को इलाज के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
जगदीशपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।