UP News : घने कोहरे के बीच ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत
UP News: Three people including couple died in a road accident in Fatehpur
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:09 PM
बलिया (उप्र)। बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के नरला गांव के पास गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर सोमवार की रात घने कोहरे के बीच मोटर साइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में अंकित (19), चन्दन (20) तथा अमर (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को बेल्थरा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकित और चंदन को मृत घोषित कर दिया। अमर की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उभांव के थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मोटर साइकिल से मालदह की तरफ से अपने घर लौट रहे थे।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।