UP News : स्वच्छ भारत मिशन के तहत यूपी के सार्वजनिक शौचालय सात दिन मे होंगे चकाचक
UP News: Under the Swachh Bharat Mission, UP's public toilets will be gleaming in seven days
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:10 PM
UP News : यूपी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिये स्वच्छ भारत मिशन ने एक नई पहल शुरु की है ।इस मिशन के तहत सभी 750000 सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ किया जयेगा।इसके लिये योगी सरकार ने कायाकल्प/जीर्णोद्धार अभियान चलाने की घोषणा की है ।इस अभियान के तहत 24 से 30 मार्च के मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सामुदायिक,सार्वजनिक एवं पिंक शौचालयों का कायाकल्प होगा।
UP News :
राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने बताया की इस सात दिवसीय स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 मे बेहतर अंक पाने के साथ स्वच्छ शौचालय उप्लब्ध कारने के दृष्टिगत 750000 सीट शौचालयों का कायाकल्प/जीर्णोद्वार’ के लिए अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान के तहत नगरीय निकायों में स्थित ऐसे सामुदायिक, सार्वजनिक एवं पिंक शौचालय आदि जिन्हें मरम्मत आदि की आवश्यकता है,उन्हे चिन्हित कर सात दिनो के भीतर उनका कायाकल्प किया जायेगा।उन्होने बताया की नगर को स्वच्छ बनाने के लिये समय-समय पर विभिन्न अभियान चलाये जाते है ।स्थायी स्वच्छता के लिए जन सहभागिता अति आवश्यक है
इसलिए आमजन को अभियानों से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाता है।
अभियान के उद्देश्य:
•स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के दौरान सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता और स्वच्छता मानक मे सुधार करना और साथ-साथ प्रदेश को बेहतर रैंकिंग प्रदान करना।
•मौजूदा सीटी /पीटी को सबसे साफ शौचालयों मे बदलना।
•सार्वजनिक शौचालयों मे साफ- सफाई और स्वच्छता के बारे मे लोगो को जागरुक करना।
•आम नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना,सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करना और कचरे को सही जगह निस्तरित करना।
•सीटी/पीटी शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना और ओडीएफ मापदंडों के अनुसार साबुन,टॉयलेट पेपर और अन्य आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है ।
•उक्त सफाई अभियान मे स्थानीय व्यापारियों सरकारी एजेंसियो और सामुदायिक संगठनों को शामिल करना।