उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवक ने की अनोखी फरियाद : "मुझे बदलापुर का क्षेत्राधिकारी बना दो!"
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Sep 2025 06:39 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Sep 2025 06:39 PM
उत्तर प्रदेश में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बीएससी और एमए पास बेरोजगार युवक इंद्रमणि चौहान ने खुद को बदलापुर का क्षेत्राधिकारी (उप-जिलाधिकारी) बनाए जाने की फरियाद कर दी! और दूसरी ओर उसके प्रार्थना पत्र को बिना पढ़े ही बदलापुर की एसडीएम ने फॉरवर्ड कर दिया। UP News :
युवक की फरियाद और एसडीएम की प्रतिक्रिया
युवक ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा कि वह बेरोजगार है, परेशान है और इसलिए उसे बदलापुर का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया जाए।
प्रार्थना पत्र के साथ युवक ने शैक्षिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी। बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह ने प्रार्थना पत्र बिना पढ़े ही फॉरवर्ड कर दिया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ।
पुलिस का रुख
बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्राधिकारी बनने के लिए पीसीएस परीक्षा पास करना अनिवार्य है और प्रशिक्षण के बाद ही नियुक्ति संभव है। इसलिए युवक की मांग कानूनी तौर पर पूरी नहीं की जा सकती। मामला वायरल होते ही लोग इसे युवक की जिद और बेरोजगारी की मजेदार कहानी के रूप में शेयर करने लगे। युवक इससे पहले भी कई बार ऐसी मांग कर चुका है, लेकिन हर बार उसे समझा कर भेज दिया जाता था। शनिवार को बदलापुर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम और पुलिस के अलावा कई विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। युवक की जिद को देखते हुए प्रार्थना पत्र बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक को निस्तारण के लिए भेजा गया, जिसके बाद इस पूरे मामले ने एक हास्यपूर्ण मोड़ ले लिया। UP News