यूपी के जौनपुर में पंचायत के बीच अनोखा फैसला, महिला ने पति-प्रेमी दोनों को ठुकरा तीसरे से की शादी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:43 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अपने पति और प्रेमी दोनों को भरी पंचायत में ठुकरा दिया और तीसरे व्यक्ति से शादी करने का फैसला सुना दिया। यह फैसला सुनते ही गांव में चर्चा का दौर तेज हो गया। उत्तर प्रदेश की इस महिला की हिम्मत और फैसले को लेकर एक तरफ लोग हतप्रभ हैं वहीं दूसरी ओर उसकी हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं। UP News
महिला दो बच्चों की मां है
जानकारी के अनुसार, महिला दो बच्चों की मां है। काफी समय से उसका अपने पति से विवाद चल रहा था, वहीं दूसरी ओर उसका प्रेमी भी था जिससे उसके संबंधों की जानकारी पंचायत को थी। दोनों पक्षों की मौजूदगी में जब मामला पंचायत के सामने आया, तो सबको लगा महिला प्रेमी या पति में से किसी एक के पक्ष में फैसला लेगी। लेकिन महिला ने सबको चौंकाते हुए कहा कि वह न तो अपने पति के साथ रहना चाहती है और न ही प्रेमी के साथ। बल्कि उसने तीसरे शख्स का नाम लेते हुए उससे विवाह की घोषणा कर दी। पंचायत और गांव वालों की मौजूदगी में दोनों ने रजामंदी से शादी भी कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में महिला की यह साहसिक और चौंकाने वाली पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। UP News