
UP News : फिल्म स्टार से राजनेता बनी चर्चित हीरोईन जयाप्रदा को यूपी पुलिस दिल्ली से लेकर मुंबई तक ढूंढ रही है। जयाप्रदा को यूपी... की एक कोर्ट ने 10 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दे दिया है। यूपी पुलिस की एक टीम जयाप्रदा की तलाश में दिल्ली से लेकर मुंबई तक छापे मार रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद यूपी... पुलिस अभी तक जयाप्रदा को तलाश नहीं कर पाई है।
आपको बता दें कि फिल्म स्टार से राजनेता बनी जयाप्रदा स्व. ठाकुर अमर सिंह की करीबी रही है। वर्ष-2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जयाप्रदा के विरूद्ध UP के रामपुर जिले के स्वार तथा केमरी थानों में आचार संहिता का उल्लंघन करने के दो केस दर्ज हैं। दोनों ही केस इन दिनों UP की रामपुर कोर्ट में विचाराधीन हैं। बार-बार समन जारी होने के बावजूद जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही है। कोर्ट ने 10 जनवरी को जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होने का फरमान जारी कर रखा है।
UP की कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए UP पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के आधार पर रामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस की एक टीम गठित करके जयाप्रदा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। UP पुलिस की विशेष टीम जयाप्रदा को दिल्ली तथा मुंबई के ठिकानों पर छापेमार कर उसकी तलाश कर चुकी है। अभी तक UP पुलिस जयाप्रदा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फरार चल रही फिल्म स्टार जयाप्रदा को 10 जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाना है। रामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दावा किया है कि जल्द ही यूपी पुलिस की विशेष टीम जयाप्रदा को तलाश कर लेगी। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि 10 जनवरी को जयाप्रदा को कोर्ट में जरूर पेश कर दिया जाएगा। आचार संहिता के दोनों मामले गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।
कानून के जानकारों का कहना है कि चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में जयाप्रदा को सजा सुनाई जा सकती है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या यूपी पुलिस जयाप्रदा को गिरफ्तार करके 10 जनवरी तक अदालत में पेश कर पाएगी। कुछ जानकार सूत्रों का कहना है कि पुलिस दिखावे के लिए छापेमारी कर रही है। यूपी पुलिस का संपर्क जयाप्रदा के साथ हो गया है। पूरी उम्मीद है कि 10 जनवरी को कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। UP News