
UP News/ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार मुझे जेल भेज सकती है। जिस तरह सरकार इस समय बर्ताव कर रही है वह बेहद चिंता जताने वाला है। अखिलेश ने आज प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार की अनेक नीतियों पर जमकर हमला बोला और सरकार को कानून, किसान तथा बेरोजगारी के मुददे पर कठघरे में खड़ा किया।
प्रेसवार्ता में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व मैंने आरिफ नामक व्यक्ति से मुलाकात की थी जो खुले में सारस को रखता था। सरकार ने उससे अब सारस भी छीन लिया है। अखिलेश ने कहा कि इंवेस्टर समिट के लिए सरकार ने पेड़ कटवा दिए। यह सरकार पेड़ और पक्षियों की भी अब दुश्मन बन गयी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का गेहूं निजी कंपनियां खरीद रही हैं। नीति आयोग भी उ.प्र. को 22वें स्थान पर रखता है। वहीं कानून के मुदृे पर एनसीआरबी के आंकड़ें भी सरकार के दावों को खोखला साबित कर रहे है।
उन्होंने कहा कि हमने कानपुर देहात में मां-बेटी को जलते हुए देखा है। अखिलेश ने प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को कठघरे में खड़ा किया।