यूपी सरकार का कुत्तों पर कड़ा एक्शन, 23 खूंखार ब्रीड किए गए राज्य में बैन
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:16 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:16 AM
UP News : अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपको खतरनाक नस्लों के कुत्तें पालने का शौक है, तो सावधान हो जाएं। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही थी। जिसपर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से कई कड़े नियम भी बनाएं गए, लेकिन इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों की ओर से उन नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार के सुझाव के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने कुत्तों की करीबन 23 खतरनाक नस्लों को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया है। कुत्ते काटने की घटनाओं में हो रही मौतों को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
सभी निगमों को जारी किया आदेश
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी नगर निगमों और स्थानीय निगमों, प्रशासन के साथ ही सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए यह आदेश जारी कर इन नियमों का पालन कराने के आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि पशु पालन और डेयरी विभाग ने हित धारक संगठनों और विशेषज्ञों की टीम सदस्यों के साथ पशुपालन आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस समिति ने कुत्तों की कुछ नस्लों को खूंखार कुत्ते के रूप में पहचाना है जो लोगों के लिए खतरनाक है। जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से यह फैसला सुनाया गया।
UP News
इन नस्लों पर लगा प्रतिबंध
आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए आदेश में मिश्रित और क्रॉस नस्लों के डॉग भी शामिल हैं, जैसे- पिटबुल टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर, टेरियर, फिला ब्रासीलीरो, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोअरवेल, कांगल, मध्य एशियाई शेफर्ड डॉग (ओवचाको), कोकेशियान शेफर्ड डॉग (ओवचाकी), दक्षिण रूसी शेफर्ड कुत्ता (ओवचाका), टॉर्नजैक, सरप्लानिनैक, जापानी टोसा और अकिता, मास्टिफ्स (बोरबुल्स), रॉटवीलर टेरियर्स रोडेशियन रिजबैंक, वुल्फ कुत्ते, कैनारियो, अकबाश कुत्ता, भॉस्को गार्ड कुत्ता, केन कोरो और उस प्रकार का हर कुत्ता जिसे आमतौर पर एक बैन डॉग जाना जाता है।