यूपी में दिवाली से पहले बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन 6 गुना महंगा, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
14 Oct 2025 02:45 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
14 Oct 2025 02:45 PM
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं पर सरकार ने महंगाई का एक और बोझ डाल दिया है। अब राज्य में नया बिजली कनेक्शन लेना पहले से 6 गुना महंगा हो गया है। ऊर्जा विभाग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, अब 1 किलोवाट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को 1032 की जगह 6400 तक चुकाने होंगे। यह निर्णय अचानक लागू कर दिया गया, जबकि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत प्रीपेड मीटर फ्री में लगाने का प्रावधान था। UP News :
नया आदेश, बढ़े चार्ज और उपभोक्ताओं की परेशानी
ऊर्जा विभाग ने 10 सितंबर को जारी आदेश में हर नए कनेक्शन के साथ 6061 का प्रीपेड मीटर शुल्क अनिवार्य कर दिया है। पहले साधारण मीटर सहित यह सुविधा मात्र 1032 में मिल जाती थी। अब उपभोक्ताओं को छह गुना अधिक भुगतान करना होगा। राज्य उपभोक्ता परिषद ने इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह आदेश बिना नियामक आयोग की अनुमति के लागू किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है।
हजारों आवेदन लटके, गरीब परेशान
परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा के मुताबिक, 10 सितंबर के बाद से अब तक करीब 1.74 लाख नए कनेक्शन के आवेदन आए हैं। इनमें से केवल 56 हजार उपभोक्ताओं को ही कनेक्शन मिला है, जबकि 37 हजार से अधिक लोग बढ़ा हुआ शुल्क न भर पाने के कारण कनेक्शन नहीं ले सके। हजारों आवेदन अब भी लंबित हैं या रद कर दिए गए हैं।
"स्मार्ट मीटर" के नाम पर वसूली का आरोप
उपभोक्ता परिषद ने इसे "अवैध वसूली" करार देते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर 6061 की वसूली से सरकार की छवि खराब हो रही है। यहां तक कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्रों में भी उपभोक्ता इस बढ़े शुल्क का भुगतान करने में असमर्थ हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या दिवाली से पहले सरकार बिजली विभाग के इस महंगे फरमान पर कोई राहत देती है या नहीं। UP News