उत्तर प्रदेश को मिली नई अमृत भारत ट्रेन : सहारनपुर-मुरादाबाद से बस्ती तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
भारत
चेतना मंच
13 Sep 2025 07:24 PM
उत्तर प्रदेश को 15 सितंबर से एक और नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगी और यात्रियों को सीधी, आरामदायक और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्टेशन से गुजरने वाली पहली ट्रेन होगी। हालांकि इसका रूट काफी लंबा है और यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर को मिलाने का काम करेगी। UP News :
मुरादाबाद के लिए खास
मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरने वाली यह पहली अमृत भारत ट्रेन है। इसके चलते उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा आसान और तेज होगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे मुख्यालय जल्द ही ट्रेन के स्थायी नंबर और कोच संरचना की जानकारी साझा करेगा।
त्योहारों के मौसम में और राहत
त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है:
* लोकमान्य तिलक टर्मिनस बनारस स्पेशल (01051/01052): 24 सितंबर से 27 नवंबर तक हर बुधवार और गुरुवार
* पुणे गाजीपुर सिटी स्पेशल (01431/01432): 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार और मंगलवार
* लोकमान्य तिलक टर्मिनस मऊ स्पेशल (01123/01124): 26 सितंबर से 30 नवंबर तक हर शुक्रवार और रविवार
इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से लंबी दूरी की यात्रा न सिर्फ आरामदायक होगी बल्कि त्योहारों और भीड़ भरे सीजन में यात्रियों के लिए विशेष राहत भी मिलेगी। रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। UP News