उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मान लिया कि 31 अक्टूबर को ही है दीपावली
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Oct 2024 08:33 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Oct 2024 08:33 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में दीपावली की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दीपावली की तारीख के भ्रम को दूर कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए दीपावली का अवकाश (छुट्टी) 31 अक्टूबर को घोषित कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस घोषणा के साथ ही तय हो गया है कि दीपावली का पावन पर्व 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर को घोषित कर दी दीपावली की छुट्टी
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज सिंह ने दीपावली के त्यौहार के लिए 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश (छुट्टी) की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही तय हो गया है कि कम से कम उत्तर प्रदेश में तो दीपावली का त्यौहार 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। अभी तक यह भ्रम था कि दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी अथवा 1 नवंबर को मनाई जाएगी। सभी धार्मिक मान्यताओं का अध्ययन करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के त्यौहार के लिए 31 अक्टूबर की तारीख की विधिवत घोषणा कर दी है।
01 नवंबर को दीपावली की छुट्टी
उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के पर्व का सार्वजनिक अवकाश 31 अक्टूबर के लिए घोषित कर दिया है। साथ ही 01 नवंबर को भी अवकाश रखने की हामी प्रदेश सरकार ने भरी है। 1 नवंबर को अवकाश के बदले 1 नवंबर के शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय खोले जाने का आदेश भी उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दीपावली की छुट्टी मिलेगी। UP News