उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन "कुंडा के गुंडे" पर
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Apr 2025 07:29 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Apr 2025 07:29 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार का ताजा एक्शन "कुंडा के गुंडे" पर हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर कुंडा के गुंडे को गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग लीडर घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रतापगढ़ का जिला प्रशासन गैंग लीडर की 7 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की प्रॉपर्टी की कुर्की करने वाला है।
कौन है उत्तर प्रदेश में "कुंडा का गुंडा"
उत्तर प्रदेश में रहने वालों ने "कुंडा का गुंडा" शब्द पहले भी सुना होगा। एक समय था जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से लेकर लखनऊ तक "कुंडा का गुंडा" शब्द खूब प्रचलित था। उस समय यह सब उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इस बार कुंडा का गुंडा बना है समाजवादी पार्टी का नेता गुलशन यादव। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सपा नेता गुलशन यादव को गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग लीडर घोषित कर दिया है। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
यह खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से आई है। साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले गुलशन यादव को गैंग लीडर घोषित कर दिया गया है। गुलशन यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के विरुद्ध लड़ा था। चुनाव में गुलशन यादव की बड़ी हार हुई थी। गुलशन यादव के कारण ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ राजा भैया के रिश्ते खराब हो गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन ने गुलशन यादव के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि गैंगस्टर एक्ट के तहत गुलशन यादव को गैंगलीडर घोषित किया गया है. प्रशासन ने उसकी 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है. जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने आदेश जारी किया है। इसके तहत गुलशन यादव की लग्जरी गाड़ी और आवासीय जमीन समेत कुल 7 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की प्रापर्टी जब्त की जाएगी। लंबे समय से जिले में सक्रिय गुलशन यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में से एक है. वह लंबे समय से जिले में सक्रिय है. प्रशासन की इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. बता दें कि सपा विधायक गुलशन यादव उस वक्त सुर्खियों में आए था जब 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उसे कुंडा सीट से राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़वाया था. वो राजा भैया का करीबी भी रह चुका है. हालांकि तब चुनाव में गुलशन यादव को हार का सामना करना पड़ा था. ये भी बता दें कि प्रतापगढ़ के कुंडा मानिकपुर थाने में गुलशन यादव पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। अब आप समझ गए होंगे कि सपा नेता गुलशन यादव "कुंडा का गुंडा" घोषित हो गया है। UP News