देश के गद्दारों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने गड़ाई कड़ी नजर, 25 पाकिस्तान प्रेमी पहुंचे सलाखों के पीछे
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:31 AM
UP News : सोशल मीडिया पर अब उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) देशविरोधी गतिविधियों पर सख्त नजर रख रही है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) उन लोगों पर जो सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ झुकाव दिखा रहे हैं, या फिर भारतीय सेना (Indian Army) और देश के खिलाफ झूठी और भड़काऊ बातें फैला रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन लोगों पर अपनी पैनी नजरें तो गड़ा ही रखी है साथ ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है।
सोचिए, आप इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हैं… "पाकिस्तान ज़िंदाबाद" या फिर कोई झूठी अफवाह सेना के खिलाफ... और अगले ही दिन दरवाज़े पर पुलिस! जी हां, ये कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की रियल एक्शन स्टोरी है। उत्तर प्रदेश में अब सोशल मीडिया पर देशविरोधी कंटेंट डालने वालों की खैर नहीं। अगर आपने पाकिस्तान का गुणगान किया या सेना के खिलाफ ज़हर उगला, तो समझ लीजिए- पुलिस आपकी स्क्रीन के उस पार भी है… और बहुत करीब है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया सोशल मीडिया पर तूफान
पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तो सिर्फ सीमा पार नहीं, देश के अंदर बैठे 'डिजिटल दुश्मनों' पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हुई। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक स्पेशल टीम बना दी जो 24 घंटे बिना थके निगरानी कर रही है।
अब तक 40 अकाउंट्स पर केस, 25 जेल के अंदर!
जानकारी के मुताबिक भारकत देश में रहकर भी पाकिस्तान का गुणगान गाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इंस्टाग्राम के 16 अकाउंट, फेसबुक के 23 अकाउंट और यूट्यूब के 1 चैनल पर केस दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई अकाउंट्स पर भारत विरोधी बातें, सेना के खिलाफ पोस्ट और फेक न्यूज़ शेयर की गई थीं। गिरफ्तार लोगों में कुछ नाम ऐसे हैं जो सोच भी नहीं सकते थे कि उनकी एक पोस्ट उन्हें सीधा जेल ले जाएगी।
UP पुलिस की "डिजिटल नज़र" से बचना मुश्किल
बता दें कि, लखनऊ स्थित सोशल मीडिया सेंटर से एक टीम हर पोस्ट, हर स्टोरी, हर कॉमेंट पर नजर रख रही है। जैसे ही कोई पोस्ट संदिग्ध पाई जाती है वैसे ही आरोपी के खिलाफ तुरंत FIR कर उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने साफ कहा है —"देश के खिलाफ किसी भी पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफवाह फैलाना, सेना का अपमान या झूठी खबरें — सब पर कड़ी कार्रवाई होगी।" इसके अलावा उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि, अगर आपको किसी पोस्ट की सच्चाई पर शक है, तो बिना देर किए @UPPViralCheck (Twitter/X) हैंडल से उसकी जांच करवाएं।