25 सितंबर तक खुल जाएगा उत्तर प्रदेश का फाफामऊ ब्रिज, खत्म होंगी यात्रियों की मुश्किलें
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:13 AM
उत्तर प्रदेश में गंगा नदी पर बना प्रयागराज का फाफामऊ ब्रिज जल्द ही यात्रियों के लिए फिर से खुलने वाला है। पीडब्ल्यूडी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की इस ब्रिज के क्षतिग्रस्त ज्वाइंटर की मरम्मत को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है और लक्ष्य रखा है कि 25 सितंबर तक काम पूरा कर लिया जाए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इस ब्रिज के बंद होने से रोजाना हजारों यात्रियों को डायवर्जन झेलना पड़ रहा था। UP News :
क्यों करना पड़ा डायवर्जन?
मरम्मत के लिए ब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ट्रक और रोडवेज बसों को नवाबगंज बाईपास, कोखराज और पूरामुफ्ती होकर शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। इस वजह से दूरी बढ़ गई और यात्रियों को अतिरिक्त समय व किराया दोनों चुकाना पड़ रहा है। वहीं, बाइक चालकों और हल्के वाहनों के लिए आंशिक लेन खुली रखी गई है। फाफामऊ ब्रिज बंद होने से हजारों यात्रियों की रोजमर्रा की यात्राएं प्रभावित हुई हैं। रोडवेज बसें और ट्रक लंबे रूट से होकर गुजर रहे हैं, जिससे यातायात पर दबाव और आम लोगों की परेशानी दोनों बढ़ी हैं।
ब्रिज का महत्व
1988 में बना फाफामऊ ब्रिज प्रयागराज और अवध प्रांत के बीच अहम कड़ी है। वाहनों की भारी आवाजाही को देखते हुए इसकी मरम्मत समय-समय पर होती रही है, लेकिन इस बार आठ जगह ज्वाइंटर टूटने से स्थिति गंभीर हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मरम्मत में देरी होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। पीडब्ल्यूडी ने जिला प्रशासन से 15 दिन तक ब्रिज बंद रखने की अनुमति ली है। प्रशासन ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है और कोशिश है कि मरम्मत तय समय में पूरी हो जाए, ताकि 25 सितंबर से पहले ही यात्रियों को राहत मिल सके। UP News :