UP News : गरीब बेटियों की उच्च शिक्षा में सहयोग दे वैश्य समाज : आनंदीबेन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
UP News :उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि वैश्य समाज ने अपने पोषण के साथ-साथ हमेशा परोपकार किया है। उन्होंने समाज से महिला सशक्तिकरण पर बल देने एवं समाज से गरीब और पढ़ने वाली बेटियों की उच्च शिक्षा में सहयोग देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से सर्वसमाज का मददगार रहा है और रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 9वें स्थापना दिवस पर छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय महाधिवेशन का वर्चुअली शुभारंभ करने के बाद वह समारोह को संबोधित कर रही थीं।
समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद प्रदेश के कौशल विकास राज्मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में अहम भूमिका रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट हो या अयोध्या का श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट, इनमें सबसे अधिक योगदान वैश्य समाज का है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की भूमिका हमेशा समाजिक हितों को लेकर अग्रणी है। उप्र एवं पंजाब समेत विभिन्न प्रदेशों से आए वैश्य समाज के विधायकों ने एक स्वर में समाज की एकजुटता पर बल दिया।
देश और समाज के उत्थान में वैश्य समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : विधायक विनय वर्मा
कार्यक्रम में अपना दल (एस) के शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा की उपस्थित विशेष तौर पर उल्लेखनीय थी। अपने संबोधन में विनय वर्मा ने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा से ही देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। देश और समाज के उत्थान में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। विधायक विनय वर्मा ने देश और समाज के विकास का संकल्प लिया और कहा कि वह किसी भी काम के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज वोरा ने किया। इस माके पर वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव राजीव मित्तल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेशचंद गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, मिथलेश अग्रवाल, विधायक संजीव राजा अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मोहन वर्मा, विनय वर्मा, मनीष जायसवाल, रमेश जायसवाल, अतुल गर्ग, मुक्ता राजा वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वीरेंद्र गोयल, सुधीर गुप्ता, स्वदेश अग्रवाल, गिरीश मित्तल, रविकांत गोयल, ब्रजेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विक्रांत गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पार्षद मीरा मित्तल, सचिन अग्रवाल, लक्ष्मण खंडेलवाल, माधुरी बंसल, नविता अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनुज सिंघल, अनिल सिंघल, शिवम अग्रवाल आदि मौजूद थे।