
UP News : आजकल युवक और युवतियों के सिर पर अजीबो गरीब वीडियो अथवा रील बनाने का जुनून सवार है। ऐसे ही एक जुनून का शिकार एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी सामान्य स्थान पर नहीं बनाया गया है बल्कि राम की नगरी अयोध्या में एक खास जगह पर बनाया गया है।
दरअसल, रील बनाने का जुनून एक युवती के सिर पर कुछ ऐसा चढ़ा कि वह अयोध्या में सरयू नदी में जाकर घुस गई। नदी में उसने पूरे अश्लील अंदाज में नृत्य करके रील बनाई। इस युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।(आप भी देखें वीडियो)
[video width="320" height="570" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/06/zPyc1c9AbeOq2hMq.mp4"][/video]इस घटना पर अयोध्या के साधु समाज ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साधु समाज का आरोप है कि इस घटना से पवित्र सरयू माता का अपमान हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले में जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। UP New
#reels #ayodhya #yogi #bjp #viralvideo #upnews #अयोध्या #रामनगरी #उत्तरप्रदेश #बीजेपी #योगी #संतसमाज #साधु #river #saryuriver #सरयूनदी