
UP News : यूपी के शाहजहाँपुर से एक बड़ी ख़बर आ रही है जहां आपसी विवाद के चलते दो गुट सीधे सीधे गोलीबारी कर रहे हैं। सीधी गोलीबारी का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आप इस वीडियो को देखकर सोचेंगे कि यह किसी फ़िल्म का सीन है। जी नहीं यह किसी फ़िल्म का सीन नहीं है बल्कि शाहजहाँपुर ज़िले में चल रही गोलीबारी का सीधा नजारा है।
आप भी देखिए इस वीडियो को ...
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/9AHVRI1pOo5qWDNG-1.mp4"][/video]शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव दियाखेड़ा में आठ मार्च को होली पर दोपहर करीब 2 बजे वीरपाल परिजनों के साथ होलिका पर आखत डालने जा रहा था। आरोप है कि जमीन विवाद की रंजिश में वीरपाल का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले जमकर मारपीट हुई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आई।
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों की सीएचसी लाया गया। एक पक्ष के वीरपाल की ओर से ऋषिपाल, प्रेमपाल, शिवकुमार, सुखवीर, सत्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के अजय प्रकाश की ओर से वीरपाल, भगवानदास, पप्पू, समरपाल व रूपराम, राम अवतार और भूरे सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने ऋषिपाल, सुखवीर, भगवानदास, समरपाल व रूपराम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।