UP News : उत्तर प्रदेश में वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार
Greater Noida News: Mobile looted to fulfill hobby, four arrested including student
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 10:45 AM
प्रतापगढ़ (उप्र)। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में गैंगस्टर कानून के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी हलीम अली को रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगढ़ ब्लॉक तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर कानून के तहत वांछित अली रानीगंज के अली कूराडीह मजरा, भगवतपुर का निवासी है। उन्होंने बताया कि तलाशी में अपराधी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।