नादानी थी या शोहरत की भूख! 'महक परी' की मां का छलका दर्द, कह दी बड़ी बात
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Jul 2025 12:21 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के संभल से सामने आया 'महक परी' के अश्लील वीडियो विवाद में अब महक और निशा उर्फ परी की मां महिमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, उनकी बेटियों ने जो कुछ किया वह नादानी और समझ की कमी का नतीजा था। अब कोर्ट की फटकार और समाज की नाराजगी के बाद उन्होंने अपनी बेटियों को सख्त हिदायत दे दी है कि आगे से कोई भी ऐसा वीडियो न बनाएं जो लोगों को आपत्तिजनक लगे।
मां के समझाने पर भी बनाती थी अश्लील वीडियो
महिमा ने साफ शब्दों में कहा, "मैंने कई बार बेटियों को समझाया था कि इस तरह के वीडियो मत बनाओ, ये ठीक नहीं है। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। अब कोर्ट की बात के बाद उन्हें समझ आ गया है। मैं वादा करती हूं कि आगे से महक और परी कोई गंदी हरकत नहीं करेंगी। गालियां या अश्लील हरकतें नहीं होंगी।"
क्या था पूरा मामला?
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कला गांव की रहने वाली तीन युवतियों महक, निशा उर्फ परी और हिना के साथ जर्रार आलम नामक युवक को पुलिस ने कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया था। इन सभी पर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप है। वीडियो में भद्दे इशारे, गंदी गालियां और सार्वजनिक मर्यादा को लांघने वाली हरकतें थीं, जिन्हें लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी।
ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया और इन्हें हिरासत में लिया। बाद में कोर्ट से इन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसी गलती हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने भी लगाई फटकार
संभल के एसपी केके बिश्नोई ने भी इन युवतियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह की अभद्रता या अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महक और परी ने कोर्ट में माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाएंगी, जिससे समाज में गलत संदेश जाए।