संभल (उप्र)। संभल के नखासा क्षेत्र में पानी का टैंकर पलटने से उसके नीचे दबे दो लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। <h3>UP News</h3> पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर के साथ लगा पानी का टैंकर अज्ञात कारणों से पलट गया। उसकी चपेट में आने से चंदन (23) और दिलीप (25) नामक मजदूरों की मृत्यु हो गई। <h3 class="jeg_post_title"><span style="color: #ff0000"><a style="color: #ff0000" href="https://chetnamanch.com/national/national-news-assam-cabinet-approves-township-proposal-on-hindustan-paper-land-in-morigaon/">National News : असम मंत्रिमंडल ने मोरीगांव में हिंदुस्तान पेपर की जमीन पर टाउनशिप प्रस्ताव को मंजूरी दी</a></span></h3> उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में विपिन (26) नामक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।