UP News : दहेज में ट्रैक्टर की मांग की तो बारात को बंधक बनाया
When a tractor was demanded in dowry, the procession was taken hostage
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:16 AM
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक अनोखी घटना सामने आयी है। यहां लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को ही बंधक बना लिया। बंधक बनाये गये लोगों में दूल्हा और उसके परिजन भी शामिल हैं। लड़की पक्ष की नाराज़गी इस बात को लेकर थी कि लड़के पक्ष के लोग दहेज में ट्रैक्टर की मांग कर रहे थे।
UP News
जिले के शामली के भैसानी गांव से यहां एक बारात आयी थी। यहां पर लड़की पक्ष के लोग नाराज थे, क्योंकि लड़के वालों ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की थी। इस बात से गुस्साये लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बरतियों को बंधक बना लिया। इस बात की जानकारी पुलिस वालों को मिली तो वो घटनास्थल पर पहुंच गए। मामला चरथावल थाने के कुल्हेड़ी गांव का है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता आस मोहम्मद की भतीजी की शादी भैसानी निवासी वसीम से तय हुई थी। गांव में बारात पहुंचने पर नाश्ता कराया गया। सभी बराती जब निकाह में बैठे तो दूल्हे वसीम ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की। लड़की पक्ष के असमर्थता जताने पर लड़के वालों ने निकाह से इनकार कर दिया। जब भारतीय किसान यूनियन और गांव वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया। पुलिस को इस मामले की खबर दी गयी। गांव वालों ने दोनो पक्षों को बिठाकर पंचायत शुरू की। ।
सूत्रों के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन पक्ष में देर रात तक समझौता हो गया। दूल्हे पक्ष की कोई शिकायत दर्ज नहीं करायेगा और शादी का जो भी हर्जना है, वो लड़के वाले उठायेंगे। इस पूरे घटनाक्रम में लड़की वालों ने दहेज के लोभी लड़के वालों से रिश्ता तोड़ते हुए इस शादी से इंकार कर दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।