
UP News / मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुढाना थाना क्षेत्र के बुआना गांव में परिजनों द्वारा शादी से अनुमति देने इनकार करने पर एक प्रेमी जोड़े ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, बुआना गांव में परिवार द्वारा शादी की अनुमति देने से इनकार करने पर बंजारा जाति के गगन (23) और शिवानी (21) ने अपने-अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विनी गौतम ने बताया कि गगन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गौतम के मुताबिक बाद में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शिवानी को भी मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जाता है कि दोनों ने यह कदम तब उठाया जब उनके परिवारों ने उनकी आपस में शादी करने से मना कर दिया। सीओ विनी गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।