लैपटॉप पर काम करते हुए अचानक बंद हुई कर्मचारी की आंखें, सकपका गए लोग
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
26 Jun 2024 10:23 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देखते ही देखते कुर्सी पर बैठे-बैठे एक कर्मचारी की मौत हो गई। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे लोग दंग रह गए हैं।
UP News
ये पूरा मामला महोबा जिले कबरई कस्बे की एक प्राइवेट बैंक का बताया जा रहा है। जहां एक कर्मचारी काम करते-करते अचानक बेहोश हो गया जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने लोगों के दिल में खौफ पैदा कर दिया है।
काम करते हुए अचानक हुआ बेहोश
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक में दर्जनों कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे है। तभी अचानक एक शख्स लैपटॉप पर काम करते-करते बेहोश हो जाता है। शख्स के बगल बैठा साथी जब उसे देखता है तो वो बिना देर किए बाकी लोगों को बुलाता है। जिसके बाद बाकी कर्मचारी उसे उठाने के लिए उसके मुंह पर पानी के छींटे मारते हैं, वहीं एक कर्मचारी सीपीआर देने की कोशिश भी करता है, लेकिन इन सबका शख्स पर कोई असर नहीं पड़ता जिसके बाद उसका साथी उसे कंधे पर टांगकर ले जाता है।
मृतक का परिवार पहुंचा सदमें में UP News
मृतक की पहचान राजेश शिंदे के रूप में की गई है जो महोबा जिले कबरई कस्बे की एक प्राइवेट बैंक में कर्मचारी था। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद बैंक सहित पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों को इस घटना ने हैरत में डाल दिया है कि कुछ ही वक्त पहले ठीक-ठाक काम कर रहे शख्स की अचानक मौत कैसे हो सकती है। वहीं मृतक का परिवार अब तक सदमे में है।