UP News : बस में कंडक्टर की किसने की हत्या या खुद ले ली अपनी जान
Greater Noida Hindi News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:06 AM
Pratapgarh : प्रतापगढ़। मौत तो शाश्वत है, हालात बेशक संदिग्ध होते हैं। यह सच है कि एक प्राइवेट बस में कंडक्टर की लाश फंदे से लटकती मिली। लेकिन, पुलिस अभी यह तय नहीं कर पा रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
UP News :
जिले के उदयपुर क्षेत्र के परानीपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। परानीपुर बाजार में प्राइवेट बस परिचालक उमा शंकर यादव उर्फ पप्पू (30) पुत्र श्रीराम निवासी अंतू गड़वारा की लाश मिली है। उसकी लाश बस की छत से लगे लोहे की रॉड से लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी होने पर चालक दंग रह गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
UP News :
उमा शंकर यादव प्राइवेट बस में परिचालक का कार्य करता था। सोमवार की सुबह उसकी लाश बस में छत से लगे लोहे से लटकती मिली। गले में गमछे का फंदा लगाया गया था। सुबह चालक मो. समीर ने लटकता शव देखा तो वह सन्न रह गया। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।