अयोध्या से क्यों हारी भाजपा? अखिलेश यादव ने बताई सच्चाई
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:21 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:21 PM
UP News : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित आने के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा फैजाबाद (अयोध्या) सीट की जा रही है। बीजेपी को उत्तर प्रदेश की अयोध्या सीट से बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा। सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 54 हजार वोटों से मात दी। इसको लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
UP News
आपको बता दें कि इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों ने एक पुण्य काम के लिए गरीबों के आशियाने को नष्ट कर दिया, इसलिए अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने सरकार नकार कर उनके खिलाफ वोट किए है।
अखिलेश यादव ने बताई अयोध्या में भाजपा की हार की वजह
मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की फैजाबाद से समाजवादी पार्टी की जीत और बीजेपी की हार कि - "सच्चाई यह है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में और भी सीटें हारती। मैं अयोध्या के लोगों को धन्यवाद देता हूं। समय-समय पर अयोध्या का दर्द देखा है। उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवज़ा नहीं दिया गया। उनके साथ अन्याय किया गया। उनकी जमीन बाजार मूल्य के बराबर नहीं ली गई। उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उनकी जमीनों को जबरन छीन लिया गया है।
अयोध्या में हारी बीजेपी
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बीजेपी को यहां प्रचंड जीत की उम्मीद थी। बीजेपी को लगता था कि अयोध्या की वजह से उसे इस पूरे क्षेत्र में फायदा होगा, लेकिन कैसरगंज और गोंडा सीट को छोड़कर अयोध्या के आसपास बीजेपी एक-दो नहीं 15 से ज्यादा सीटें हार गई। फैजाबाद सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद 54,567 वोटों से जीते हैं। उन्हें कुल 5,54,289 वोट मिले. यहां से लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट हासिल हुए।