पति का प्राइवेट पार्ट काटने जा रही थी पत्नी, मचा हडक़म्प
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:04 AM
UP News: उत्तर प्रदेश के एक शहर में पति-पत्नी का विवाद चर्चा का विषय बन गया है। उत्तर प्रदेश के युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसका प्राइवेट पार्ट काटने वाली थी। बड़ी मुश्किल से पत्नी से बचकर वह युवक उत्तर प्रदेश पुलिस की शरण में पहुंचा है। इस घटना को सुनकर उत्तर प्रदेश पुलिस में भी हडक़म्प मच गया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ का है मामला
पति-पत्नी के अजीबो-गरीब विवाद का यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक युवक ने थाने में पहुंचकर उत्तर प्रदेश पुलिस को चौंका दिया है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसका प्राइवेट पार्ट काटने वाली थी। बड़ी मुश्किल से उसने अपना प्राईवेट पार्ट कटने से बचाया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी पर उत्पीडऩ और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पति का कहना है कि पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काटने की भी कोशिश की। पति ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। दरअसल, पूरा मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर का है। यहां असम के रहने वाले ने युवक ने बताया कि उसकी शादी ज्वालापुर हरिद्वार की रहने वाली लडक़ी से 6 साल पहले हुई थी। युवक के मुताबिक, अक्सर उसकी पत्नी उससे झगड़ा करती है। उसका उत्पीडऩ करती है और मारपीट करती है। पत्नी के झगड़े से परेशान पति का दावा है कि हद तो तब हो गई जब लड़ाई-झगड़े के दौरान पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट तक काटने की कोशिश की। आरोप है कि पत्नी ने पति के हाथ-पैर बांधे और उसके चाकू से प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की। वह पति पर घरजमाई बनने का दबाव बना रही थी। शिकायतकर्ता युवक का कहना है कि मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी हुई लेकिन पत्नी नहीं मानी। पत्नी मुझ पर जुल्म ढहाती है। मेरे बुजुर्ग माता-पिता से झगड़ा करती है। ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।