UP News : औरैया में चूहों का आतंक ,शहर समेत 100 गांवों की बिजली गुल
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:28 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:28 PM
UP News : औरैया। यूपी के औरैया जिले में चूहों की हरकत ने आधे शहर को परेशान कर दिया। दरअसल, बिधूना सबस्टेशन की मशीनों में चूहों ने घुस कर तार काट दिया, जिससे फाल्ट हो गया। इससे शहर समेत 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। तड़के से बिजली न आने पर लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बड़ी मुश्किल से फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की गई है।
UP News :
100 से अधिक गांवों की बिजली हुई गुल
बता दें कि किशनी रोड स्थित उपकेंद्र से पसुआ और विश्व बैंक ऐरवाकटरा फीडर को आपूर्ति दी जाती है। तड़के चार बजे उपकेंद्र की बिजली मशीनों में चूहे घुसने से लाइन में फाल्ट हो गया। इससे दोनों फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली कर्मियों के मुताबिक तड़के चार बजे के करीब मशीनें बंद हुई थी। मशीनें बंद हो जाने से पसुआ, लखनहारा, भैंसलोट, पुर्वा लक्ष्मीराम, चिरूकुआं, धनवाली, सूखाताल, परसारी पुर्वा, शाहूपुर, मिश्रीपुर, जगराजपुर,शिवपुर, हमीरपुर, रायपुर, पुर्वा कमल सिंह, लुधपुरा, सराय प्रथम, शामपुर, बमुराह, आरमपुर, किचिकियापुर, रठगांव, भटौली, साहसपुर समेत लगभग 100 गांव की बिजली गुल हो गई।
UP News :
बड़ी मुश्किल से फाल्ट हो सके ठीक
इधर, नवरात्र और रमजान होने की वजह से सुबह बिना पानी, बिजली के लोगों को काफी परेशानी हुई। जानकारी होने पर कर्मचारी भी 4 बजे से फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। कई जगह केबल कटने से फाल्ट हुआ था। बिजली कर्मचारियों ने सुबह से ही मरम्मत का काम शुरू किया और बड़ी मुश्किल के बाद फाल्ट ठीक कर पाए।
जेई बोले- अब स्थिति सामान्य
फाल्ट ठीक होने के बाद दोनों फीडर से आपूर्ति की गई। जेई रवि वर्मा ने बताया कि उपकेंद्र के आसपास चूहे अधिक हैं। देर रात मशीनों में कुछ चूहे घुसे थे। इसी वजह से तड़के फाल्ट हो गया था। फिलहाल स्थिति सामान्य है। सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सही हो गई है।