UP News : बिजनौर में गुलदार के हमले के कारण महिला की मौत
Woman dies due to henchman attack in Bijnor
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:17 AM
वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नगीना थानाक्षेत्र के गांव काजीवाला में मिथलेश देवी (40) जंगल में सुबह शौच के लिए गयी थी। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के कारण गंभीर रूप से घायल हुई मिथलेश की मौत हो गयी।
बिजनौर (उप्र)। बिजनौर जिले के काजीवाला गांव के पास जंगल में गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में जख्मी महिला की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नगीना थानाक्षेत्र के गांव काजीवाला में मिथलेश देवी (40) जंगल में सुबह शौच के लिए गयी थी। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के कारण गंभीर रूप से घायल हुई मिथलेश की मौत हो गयी।
एक माह पहले ही इस क्षेत्र के किरतपुर गांव में 14 वर्षीय अदिति की भी गुलदार के हमले में मौत हो गयी थी। शर्मा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।