UP News : आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला और उसकी दो बेटियों ने की खुदकुशी
UP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:49 AM
UP News/ अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के शहर कोतवाली स्थित इस्लामनगर मोहल्ले में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला और उसकी दो बेटियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली।
UP News
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक बंद घर से तीन शव बरामद किए। उनकी पहचान नगीना (55) और उसकी दो बेटियों बानो (19) और पाकी (17) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक, नगीना के पति खलील की कुछ साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से परिवार बेहद गरीबी से गुजर रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, नगीना किसी बीमारी से भी पीड़ित थी और गरीबी की वजह से इलाज नहीं करा पा रही थी।
नैथानी ने बताया कि आशंका है कि तीनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।