ब्रह्मकुमारी आश्रम में लटका मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 08:12 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
UP News
दरअसल मामला बागपत जिले के टटीरी में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम का है। जहां ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला शव का फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक महिला के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मृतका को घर से पैसे लाने के लिए मजबूर किया जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बंद कमरे में मिला शव
टटीरी के ब्रह्मकुमारी आश्रम में मिले महिला के शव की पहचान शिल्पा के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आश्रम में महिला के मौत के कारणों को जानने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि यह मामला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईस्वरीय विश्वविद्यालय है। जहां ब्रह्मकुमारी शिल्पा का शव बंद कमरे में मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने लगाया आरोपी
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि लगातार मृतक शिल्पा को आश्रम में प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि मृतका को घर से पैसे लाने के लिए आश्रम के लोग मजबूर कर रहे थे। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
पहले भी हुई थी ऐसी घटना
आपको बता दें कि इससे पहले बीते साल नवंबर महीने में आगरा के आश्रम में भी दो सगी बहनों ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में आत्महत्या करने वाली 38 साल की एकता और 32 साल की शिखा ने आत्महत्या से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने आत्महत्या का जिम्मेदार संस्था के चार लोगों को ठहराया था। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिए जाने की मांग की थी।