
इसके अंतर्गत यूनिचॉर्म एवं प्योर इंडिया ट्रस्ट के अधिकारीयों ने नगला बरोड़ा एवं दादूपुर मे आकर 2 महिलाओं (कविता और बबीता) के व्यवसाय का उद्धघाटन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी गांव के लोगों ने इस योजना की काफी तारिफ की और कंपनी का धन्यवाद किया। उद्धघाटन कार्यक्रम में प्योर इंडिया के संस्थापक प्रशांत पाल, पुष्पेन्द्र सिंह एवं शिवकुमार आदि ने आकर महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया एवं महिलाओं की पुरानी दुकान को भी देखा। इसके साथ ही महिला एवं उनके परिजनों से भी मिले एवं बिक्री, बचत की जानकारी ली। इस मौके पर प्योर इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांत पाल ने बताया कि ट्रस्ट यह कार्यक्रम देश के 14 राज्यों में सफलतापूर्वक चला रहा है, जिसमें 4000 से ज्यादा महिलाएं अपनी पसंद का व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं। UP News