UP News : महिला वकीलों ने एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़, बाल भी खींचे
Women lawyers slap each other, pull hair too
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:33 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:33 AM
Kasganj : कासगंज। पुरुष वकीलों को तो आपस में झगड़ते आपने देखा होगा, लेकिन महिला वकीलों का आपस में मारपीट आश्चर्य में डालने वाली घटना है। उत्तर प्रदेश के कासगंज में ऐसी ही एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। दो महिला वकीलों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कासगंज जिले के सेशन कोर्ट का बताया जा रहा है। कोर्ट में दो महिला वकील एक-दूसरे के बाल खींचते हुए और थप्पड़ बरसाते दिख रही हैं।
दोनों एक दूसरे को छोड़ने को राजी नहीं थीं। वहां मौजूद पुरुष वकीलों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब तक महिला सुरक्षाकर्मी वहां नहीं पहुंचीं, तब तक दोनों में हाथापाई जारी रही। वीडियो में जिन महिला वकीलों के बीच मारपीट हो रही है, उनमें एक अधिवक्ता कासगंज की हैं, जिनका नाम योगिता सक्सेना है। जबकि दूसरी अधिवक्ता अलीगढ़ की हैं, जिनका नाम सुनीता कौशिक बताया जा रहा है। दोनों एक ही केस की दो वकील हैं और फैमिली कोर्ट में दोनों का केस था। इनके मुवक्कित आपस में पति-पत्नी हैं।
वकील सुनीता कौशिक राहुल बोस की वकील हैं और योगिता राहुल की पत्नी पारुल की वकील हैं। मारपीट के दिन इन दोनों का केस था। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस ने हाथापाई का रूप ले लिया। मारपीट के बाद योगिता सक्सेना ने वकील सुनीता कौशिक और उनके मुवक्किल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।