यूपी में दुनिया की सबसे पुरानी अफीम फैक्ट्री, जानें शहर का नाम
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:21 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:21 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में एक ऐसा जिला है, जहां ब्रिटिश राज के समय स्थापित अफीम फैक्ट्री आज भी संचालित हो रही है। दावा किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में स्थापित यह फैक्ट्री दुनिया की सबसे पुरानी अफीम फैक्ट्री है। उत्तर प्रदेश की यह फैक्ट्री अब भारत सरकार के नियंत्रण में है और अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत अफीम का उत्पादन करती है।
कैसे होती है अफीम की खेती और उत्पादन
* किसानों को सरकार द्वारा लाइसेंस प्रदान किया जाता है।
* खेती नवंबर-दिसंबर में शुरू होती है और 100 दिन में पौधा तैयार हो जाता है।
* पौधे पर लगने वाला डोडा फल (पॉप्पी) दूध के रूप में लिया जाता है, जिसे सुखाकर अफीम बनाई जाती है।
* उत्पादन में लगभग 12 प्रतिशत मार्फिन मिलाई जाती है।
* इसका उपयोग मुख्यत: औषधियों में किया जाता है।
सुरक्षा और संवेदनशीलता
इस फैक्ट्री में आम लोगों की एंट्री प्रतिबंधित है। परिसर में सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं। अफीम फैक्ट्री की संवेदनशीलता और सुरक्षा के कारण इसे अत्यधिक नियंत्रित रखा गया है। गाजीपुर के अलावा बरेली और बाराबंकी जिले में भी अफीम की खेती की जाती है। वहां सरकार पात्र किसानों को लाइसेंस देकर खेती कराती है। किसानों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए कई मानक तय किए गए हैं। गाजीपुर की यह अफीम फैक्ट्री न केवल औषधि उत्पादन में महत्वपूर्ण है, बल्कि उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक और औद्योगिक विरासत का भी अहम हिस्सा मानी जाती है। UP News यूपी के इस जिले में सर्किल रेट में बढ़ोतरी, शहर से देहात तक महंगी होगी जमीन