UP News : साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा 11 दिसंबर को वाराणसी में होंगे सम्मानित
Writer Bholanath Kushwaha will be honored in Varanasi on December 11
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:15 PM
UP News : मिर्जापुर। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को साहित्यिक संघ,वाराणसी आगामी 11 दिसंबर को 'सेवक साहित्य श्री सम्मान 2022' से सम्मानित करेगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, के. सत्यनारायण (आईपीएस) होंगे।इसकी अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार व पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ, डॉ सुधाकर अदीब करेंगे।इसमें मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा एवं नेहरू ग्राम भारती, प्रो राम मोहन पाठक एवं विशिष्ट अतिथि सदस्य कार्य परिषद,अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल, डॉ आनन्द सिंह होंगे।
UP News :
साहित्यिक संघ वाराणसी के 31वें वार्षिक अधिवेशन पर इसका आयोजन कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इण्टर कालेज, नरहरपुरा,वाराणसी में सायं चार बजे से होगा। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले साहित्यकार हैं-सर्वश्री सुधांशु उपाध्याय (प्रयागराज), कमलेश राय (मऊ), आर सी शुक्ल (मुरादाबाद), भोलानाथ कुशवाहा (मिर्जापुर), डॉ सुनील कुमार दुबे (हजारीबाग), सुश्री रिचा वर्मा (पटना), डॉ इशरत जहाँ (चंदौली), डॉ रमाकान्त मिश्र (वाराणसी), अभिनव अरूण (वाराणसी) व अतुल श्रीवास्तव अतुल (वाराणसी)।
साहित्यिक संघ वाराणसी के मंत्री डॉ जितेंद्र नाथ मिश्र ने यह जानकारी दी है। कार्यक्रम के संयोजक वासुदेव उबेराय एवं संस्था के अध्यक्ष पद्माकर चौबे हैं।
मिर्जापुर के साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को यह सम्मान उनके सम्पूर्ण साहित्य लेखन पर दिया जा रहा है। उनकी अब तक कुल सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें चार कविता संग्रह, एक नाट्यकृति,एक कहानी संग्रह एवं एक दोहा संग्रह है।एक हाइकु कविता संग्रह शीघ्र प्रकाशित होने वाला है।