UP News : योगी सरकार ने दिया प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:44 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है। अब इस दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य सरकार ने इजरायली कृषि तकनीक को अपनाने की योजना बनाई है, जिसका मुख्य लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है।
इजरायली तकनीक क्यों है खास?
पूरी दुनिया में इजरायल को कृषि क्षेत्र में सबसे संपन्न देशो में से एक माना जाता है। बता दें कि यहां की ड्रिप सिंचाई, ग्रीनहाउस तकनीक और पौध उत्पादन प्रणाली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके अलावा जलवायु के प्रतिकूल होने के बावजूद इजरायल कृषि उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है।
उत्तर प्रदेश में क्या हो रहे हैं प्रयास?
उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य रूप से किसानो की आय को दोगनी करना चाहती है। इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार इजरायली तकनीक आधारित केंद्रों की स्थापना करने जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कौशांबी में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स' और चंदौली में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स' की स्थापना की जा रही है।
150 हाईटेक नर्सरियों का निर्माण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के हर जिले में 2 हाईटेक नर्सरियों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है । बता दें कि इन नर्सरियों से किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध, प्रशिक्षण व संसाधन भी मिलेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के तहत अत्याधुनिक विधियों से पौधें तैयार की जाएंगी। इससे किसानों को बेहतर उपज और आमदनी मिलेगी।
सब्सिडी और वित्तीय सहायता
ड्रिप सिंचाई पर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लघु और सीमांत किसानों को 90% अनुदान। अन्य किसानों को 80% तक सहायता दी जाएगी । स्प्रिंकलर सिंचाई पर 65% से 75% तक सब्सिडी दी जाएगी । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उन्नत खेती, जैविक उत्पादन, कीटनाशक प्रबंधन, बीज चयन और बाजार से जुड़ने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थवयवस्था भी इससे मजबूत होगी। UP News :