बड़ा फेरबदल : योगी सरकार ने 82 डीएसपी स्तर के अफसरों का ट्रांसफर किया
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
05 Oct 2025 05:13 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
05 Oct 2025 05:13 PM
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश में 82 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने जारी किया। सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव पुलिसिंग को अधिक तेज, पारदर्शी और जिम्मेदार बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। कई अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। UP News :
इन अफसरों को मिली नई तैनाती
तबादला सूची के अनुसार, सुनिल कुमार सिंह को सुल्तानपुर, जबकि विकास राय को अयोध्या का डीएसपी बनाया गया है। विनोद कुमार दुबे को मीरजापुर से हटाकर सहायक सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र नियुक्त किया गया है। विपिन कुमार को पीटीएस मेरठ, राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर लखनऊ, और भैया संतोष कुमार सिंह को कौशांबी में तैनाती दी गई है। वहीं, शेषधर पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।
कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
* धर्मेंद्र कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर
* मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी
* धर्मेंद्र सिंह यादव को सहायक सेनानायक, 4वीं वाहिनी एसएसएफ मथुरा
* गंगा प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक, एसीओ सेक्टर आगरा
* जिज्ञासा पारासर को पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ
* उमा शंकर यादव को पुलिस उपाधीक्षक, गोरखपुर सेक्टर
* रामकृष्ण द्विवेदी को पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी
* कुशल पाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, इटावा
इन अफसरों को भेजा गया नए जिलों में
* भरत कुमार गौतम को पुलिस उपाधीक्षक, गाजीपुर
* प्रदीप कुमार पालीवाल को पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ
* बृजेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर
* राकेश कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बलिया
* रविंद्र प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरनगर
* राजेश दीक्षित को पुलिस उपाधीक्षक, आगरा
* शैलेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू सेक्टर वाराणसी
* नवरत्न गौतम को सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट
योगी सरकार की सख्ती जारी
राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल के दिनों में लगातार हुए फेरबदल यह दर्शाते हैं कि सरकार फील्ड में सक्रिय और परिणाम देने वाले अफसरों को प्राथमिकता देना चाहती है। गृह विभाग के मुताबिक, पूरी ट्रांसफर लिस्ट गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो इस प्रकार है। UP News