UP News : नगर निगम में भी होगा आप का बहुमत : संजीव निगम
UP News : You will have majority in Municipal Corporation also: Sanjeev Nigam
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:14 AM
UP News : कानपुर। दिनोदिन आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से लोगो में आप के प्रति भरोसा बढ़ता ही जा रहा। दिल्ली नगर निगम के बादउत्तर प्रदेश के होने वाले निकाय चुनावों में भी लोगो ने मन बना लिया है कि इस बार एक मौका नगर निगम ,नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट देकर बहुमत में लायेंगे। ये बाते पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम ने कानपुर नगर के कई अलग-अलग विधानसभाओं में हुए सम्मेलनों में शामिल होने के बाद कानपुर नगर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनलाल नगर के सम्मेलन में बोलते हुए कही।
UP News :
जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर नगर निगम के बजट में कच्ची बस्तियों वाले वार्डों के लिए विकास धनराशि अधिक आवंटित करने की आवश्यकता है। ऐसे अविकसित वार्ड जिनमें जनउपयोगी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अभाव है उन वार्डों पर जोर देने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता सम्मेलन रतनलाल नगर के दबौली स्थित पार्टी लान में आयोजित हुआ। सम्मेलन में मंच संचालन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने किया।
कार्यक्रम में जिला महासचिव के.पी. त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संदीप शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष निशा निगम व प्रदेश सचिव पुष्पा सिंह और शिवाली मिश्रा, वरिष्ठ महिला नेता कृष्णा प्रजापति, खेलकूद प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सिमरजीत कौर, महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, जयंती यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुकेश झा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष अश्वनी कुमार, महासचिव हरीश कठेरिया, असलम मंसूरी, विनोद यादव सुधीर सिन्हा, सुनील कठेरिया,मयंक राज, पारुल पाल, अरुण अरोड़ा, तरुण यादव, रामबाबू बौद्ध, दिलीप राय आदि रहे।