UP Nikay Chunav : निकाय चुनाव की ट्रेनिंग में अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, कटेगा 1 दिन का वेतन
UP Nikay Chunav: Action will be taken against the absent employees in the training of body elections, 1 day's salary will be deducted
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 09:14 AM
UP Nikay Chunav : गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों की दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। ट्रेनिंग के दूसरे दिन 58 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अब तक दो दिनों में 130 कर्मी अनुपस्थित हो चुके हैं। इन कर्मचारियों के खिलाफ FIR कराने का निर्देश दिया गया है। सभी का एक दिन का वेतन भी रोका जाएगा। हालांकि, ट्रेनिंग करने पहुंचे कर्मचारियों से ट्रेनिंग के बाद डाक मतपत्रों के जरिए अपना वोट भी डाला।
UP Nikay Chunav :
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप परिसर में मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग चल रही है। विशेषज्ञों की ओर से EVM और मतपत्रों से मतदान कराने का ट्रेनिंग दी गई। मतदान कार्मिकों के सवाल के जवाब भी दिए गए। दूसरे दिन 15 पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी प्रथम, 22 मतदान अधिकारी द्वितीय, 12 मतदान अधिकारी तृतीय एवं सात मतदान अधिकारी चतुर्थ शामिल हैं।
कर्मचारियों ने डाले अपने वोट
वहीं, ट्रेनिंग करने आए कर्मचारियों ने डाक मतपत्रों के माध्यम से अब तक 394 वोट डाले हैं। गुरुवार को महापौर पद के लिए 79 वोट डाले गए। नगर निगम पार्षद के लिए 83 वोट, नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 41 व सदस्य पद के लिए 42 वोट डाले गए। वहीं, बुधवार को सभी पदों पर मिलाकर 149 वोट डाले गए थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल पर डाक मतपत्रों की व्यवस्था की गई है। ड्यूटी पर तैनात मतदान कार्मिक इसके जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।