UP Nikay Chunav : 13 मई सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
UP Nikay Chunav: Counting of votes will start from 8 am on May 13
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:57 AM
UP Nikay Chunav : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई की सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कराई जा रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा करा लिया गया है। उन्हें समय पर मतगणना केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तमाम उम्मीदवारों के प्रतिनिधि को भी मतगणना केंद्र पर मौजूद रहने के लिए पास उपलब्ध कराया गया है। बिना पास के मतगणना केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन और अन्य उपकरण लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी।
UP Nikay Chunav :
यूपी में इतने पदों के लिए शनिवार को होगी मतगणना
बता दें कि यूपी में नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। इन्हीं में 17 महापौर, 200 नगर पालिका अध्यक्ष, 545 नगर पंचायत अध्यक्ष और 1420 पार्षदों के चुनाव भी हैं। चुनाव तो नगर निकाय के हैं, लेकिन ये 2024 आम चुनाव से पहले यूपी की 80 लोकसभा सीटों का सेमीफाइनल भी है। इस चुनाव के रिजल्ट बता देंगे कि यूपी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए जनता किसे विराजने का मन बना रही है। माना जा रहा है कि सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होने के करीब 4 घंटे बाद यानी लगभग दोपहर 12:00 बजे रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा है।
2017 की तुलना में इस बार वोटिंग हुई कम
गौरतलब है कि यूपी में दो चरणों में मतदान कराया गया है। पहले चरण में 37 जिलों में वोटिंग 4 मई को कराई गई। जिसमें 52 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान कराया गया। इसमें जनता ने 53 फीसदी वोटिंग की। जोकि 2017 के नगर निकाय चुनाव की तुलना में कम है। हालांकि अगर नगर निगम इलाकों की बात करें तो उसमें ग्रामीण इलाकों की अपेक्षा ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां भी संसय में कि आखिर जनता का इस बार के चुनाव में क्या मन बनाकर वोटिंग की है।
लखनऊ के सीट पर भाजपा रहा है दबदबा
वहीं अगर यूपी की सबसे हॉट मेयर की सीट की बात करें तो राजधानी लखनऊ है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के संसदीय क्षेत्र होने के नाते हमेशा से इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। लखनऊ भाजपा की गढ़ सीटों में भी शुमार है। 2017 में भाजपा प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया, 2012 में भाजपा से डॉ. दिनेश शर्मा ने जीत दर्ज की थी। इन दोनों ही चुनाव में जीत का अंतर एक लाख से अधिक वोटों का रहा। लखनऊ नगर निगम इस बार महिला के आरक्षित है। भाजपा ने सुषमा खरकवाल, सपा ने वरिष्ठ पत्रकार वंदना मिश्रा, बसपा ने शाहीन बानो, कांग्रेस ने संगीता जायसवाल और आम आदमी पार्टी से अंजू भट्ट प्रत्याशी है।