विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब होंगे? यह सवाल उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक पूछ रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में एक नई व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है।

UP News : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब होंगे? यह सवाल उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक पूछ रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में एक नई व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश की अगली कैबिनेट की बैठक में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री के प्रस्ताव से यह बात साफ हो गयी है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव अगले साल यानी कि वर्ष-2027 में होंगे। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल 16 मई 2026 को पूरा हो रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायतों में नई व्यवस्था बनाने के लिए सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है। ओमप्रकाश राजभर ने जो प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है उस प्रस्ताव को दो भाग हैं। एक भाग में श्री राजभर ने उत्तर प्रदेश की पंचायतों में ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया है। प्रस्ताव के दूसरे भाग में कहा गया है कि यदि सरकार प्रधान, ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल नहीं बढ़ा सकती है तो तीनों स्तरों पर पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति करने की व्यवस्था तुरन्त कर दी जाए। संभावना है कि श्री राजभर के इस प्रस्ताव को जल्दी ही उत्तर प्रदेश की कैबिनेट की बैठक में पारित कर दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में ही तय किया जाएगा कि उत्तर प्रदेश की पंचायतों के ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों तथा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा अथवा सभी पंचायतों में प्रशासक तैनात किए जाएंगे। नई व्यवस्था पंचायतों के चुनाव होने तक जारी रखी जाएगी। UP News
उत्तर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रस्ताव ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। इस प्रस्ताव से साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पंचायत चुनाव स्थगित करने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष-2027 के शुरू में ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने तय कर लिया है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के बाद ही पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे। इस बीच उत्तर प्रदेश के नागरिकों की नजर उत्तर प्रदेश के हाईकोर्ट पर भी टिकी हुई है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का मामला प्रदेश के हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कानून के जानकारों का कहना है कि यदि हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव तुरन्त कराने का आदेश दे दिया तो फिर प्रदेश सरकार को चुनाव इसी साल 2026 में कराने पड़ सकते हैं। यह अलग बात है कि हाईकोर्ट से इस प्रकार का फैसला आने की उम्मीद बहुत कम है। UP News
आपको यह भी बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की सरकार ने समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का फैसला किया है। इस आयोग का कार्यकाल 6 महीने का है। यह आयोग पंचायत चुनाव के लिए OBC वर्ग के आरक्षण को निर्धारित करने की सिफारिश करेगा। इस प्रक्रिया में लम्बा समय लगेगा। इससे भी यही जाहिर हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव वर्ष-2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के बाद ही होंगे। UP News
विज्ञापन