विज्ञापन
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या अब 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 तक पहुंच गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या अब 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 तक पहुंच गई है। यह संख्या वर्ष 2021 की तुलना में करीब 29 लाख अधिक है, जो राज्य में बढ़ते मतदाता आधार को दशार्ती है।
UP News
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम सूची के अनुसार, विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि मृत, स्थानांतरित और अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। आंकड़ों के मुताबिक इस प्रक्रिया में 2 करोड़ 32 लाख 24 हजार 805 नए नाम जोड़े गए, जबकि 2 करोड़ 3 लाख 23 हजार 287 नाम हटाए गए। इसके बावजूद कुल मतदाता संख्या में शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
UP News
जिलावार आंकड़ों के अनुसार जौनपुर राज्य में सबसे अधिक मतदाता वाला जिला बनकर उभरा है, जहां कुल 36 लाख 97 हजार 376 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसके बाद प्रमुख जिलों की स्थिति इस प्रकार है-
* प्रयागराज: 34 लाख 95 हजार 203 मतदाता
* सीतापुर: 31 लाख 18 हजार 29 मतदाता
* गोरखपुर: 29 लाख 63 हजार 142 मतदाता
* लखीमपुर खीरी: 28 लाख 87 हजार 290 मतदाता
इसके अलावा हरदोई, गाजीपुर, गोंडा, बलिया और बाराबंकी जैसे जिलों में भी मतदाताओं की संख्या काफी अधिक दर्ज की गई है।
पुनरीक्षण के दौरान कई जिलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक बढ़ोतरी लखीमपुर खीरी में हुई, जहां 1 लाख 38 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बढ़ता मतदाता आधार और प्रशासनिक बदलाव यह संकेत देते हैं कि आने वाला पंचायत चुनाव राज्य की ग्रामीण राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
UP News
विज्ञापन