
UP PCS officer transfer: लखनऊ। शासन ने आज फिर 8 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों की इस फेहरिस्त में आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को अपर निदेशक सीडा, लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
वहीं गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी से श्रीप्रकाश गुप्ता को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। बदायूं के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार वैश्य को गाजीपुर का मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश कुमार पटेल को बदायूं का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
बरेली के नगर में मजिस्टेट राकेश कुमार गुप्ता को प्रतापगढ़ का मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज की उप जिला अधिकारी सुश्री रेनू सिंह को बरेली का नगर मजिस्टेट बनाया गया है। मिर्जापुर के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह-॥ को हापुड़ का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर भेजा गया है। जबकि बलरामपुर के उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे को मिर्जापुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।