योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बलरामपुर की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय को पदोन्नति के बाद आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बलरामपुर की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय को पदोन्नति के बाद आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत बांदा के नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को बलरामपुर का नया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। वहीं बुलंदशहर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात दिनेश चंद्र को बांदा का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। UP News
तबादला सूची के अनुसार चंदौली की उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा को बरेली का अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है। वहीं प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को गोरखपुर भेजा गया है, जबकि गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जन भवन, लखनऊ में तैनात निधि पांडेय को लखनऊ का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की मौजूदा प्रशासनिक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। UP News
इससे पहले प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इस फेरबदल में गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई थी। बस्ती के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। इंद्र विक्रम सिंह को सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद से स्थानांतरित कर गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया। वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से बस्ती का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह शंभू कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पद से हटाकर बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया। UP News
गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग में तैनात रविंद्र को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रकाश बिंदु को सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाया गया है। वहीं बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद प्रयागराज के सदस्य न्यायिक संदीप कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। UP News
तबादलों में नोएडा से जुड़ा बदलाव भी खास है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह को नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुष्पराज सिंह हाल ही में पीसीएस से आईएएस के पद पर पदोन्नत हुए हैं। वहीं नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण और सचिव आवास के पद पर तैनात डॉ. बलकार सिंह को राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। UP News
विज्ञापन