आखिर ऐसा क्या सामने आया कि रामनगर पुलिस ने पुराने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया ? क्या चोरी के ट्रक की जांच ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचाया और पूछताछ के बाद चोरी की बाइक का भी राज खुल गया ?

UP News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी का ट्रक और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी, वाहन चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेन्द्र जायसवाल पुत्र प्रेमचन्द निवासी सिकोहना, थाना मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर मनोरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। UP News
रामनगर पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 415/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पहले वादी के ट्रक पर खलासी के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार एक अक्टूबर की रात नचना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास से ट्रक संख्या UP 42 BT 0071 चोरी हो गया था। मामले में रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रक बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चोरी से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाया। UP News
पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद बाइक का नंबर UP 41 BM 0062 बताया गया है। जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल चार अक्टूबर को देवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बाजार से चोरी हुई थी। इस मामले में थाना देवा में मुकदमा अपराध संख्या 361/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार ट्रक और मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर दोनों मामलों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। UP News
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक महेन्द्र जायसवाल के खिलाफ पहले से ही 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, वाहन चोरी, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ रामनगर, मोहम्मदपुर खाला, बड्डूपुर, सफदरगंज, फतेहपुर, सदरपुर, चिनहट और गाजीपुर समेत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। UP News
विज्ञापन