विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच उरई बस अड्डे पर मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बस किराए को लेकर अभ्यर्थियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

UP News : उत्तर प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच उरई बस अड्डे पर मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बस किराए को लेकर अभ्यर्थियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) द्वारा अभ्यर्थियों के प्रति कथित तौर पर आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का प्रयोग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। UP News
जानकारी के अनुसार, पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के कारण बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महोबा जाने के लिए रवाना हुई एक बस जैसे ही रिनियां क्षेत्र के पास पहुंची, यात्रियों और चालक-परिचालक के बीच किराया भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर यह मांग रखी कि “सीट मिलने पर ही किराया दिया जाएगा”, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई तथा बस को वापस बस अड्डे पर लाया गया। बस अड्डे पर स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे एआरएम केके आर्य और अभ्यर्थियों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान वायरल वीडियो में एआरएम को कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना और देखा जा सकता है, जिसमें वे अभ्यर्थियों को “गुंडागर्दी” न करने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। UP News
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में एआरएम द्वारा कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी की जांच कराई जाएगी।
इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी (CO City) को सौंपी गई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विवाद पर सफाई देते हुए एआरएम केके आर्य ने कहा कि परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की समुचित व्यवस्था की गई थी। उनके अनुसार, रास्ते में चालक-परिचालक द्वारा किराया न मिलने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद स्थिति को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। UP News
विज्ञापन