Advertisement
Advertisement
उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दीवान मंजनू निकला। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दीवान ने मंजनू बनकर मानवता की सारी मर्यादाएं पार कर डाली। दीवान से दीवाना मंजनू बने उत्तर प्रदेश के इस जवान ने एक युवती से ऐसी डिमांड कर दी कि सुनने वाले पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दीवान मंजनू निकला। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दीवान ने मंजनू बनकर मानवता की सारी मर्यादाएं पार कर डाली। दीवान से दीवाना मंजनू बने उत्तर प्रदेश के इस जवान ने एक युवती से ऐसी डिमांड कर दी कि सुनने वाले पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। दीवान की मंजनूगिरी का सबूत मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के दीवान की मंजनूगिरी का यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में तैनात दीवान इमरान खान ने बलात्कार से पीडि़त (रेप पीडि़ता) युवती को होटल में आकर अपने साथ सोने का ऑफर दे डाला। उत्तर प्रदेश पुलिस के दीवान की गंदी डिमांड सुनकर रेप पीडि़ता युवती के होश उड़ गए। युवती ने पूरे मामले की लिखित शिकायत अलीगढ़ के SSP से कर दी। युवती ने अपनी लिखित तहरीर में दीवान की पूरी सच्चाई का जिक्र किया है।
युवती ने अपनी लिखित तहरीर में बताया है कि उसने (युवती ने) जीशान नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत की जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी के दीवान इमरान खान ने पीडि़ता को बुलाया। आरोप है कि इमरान ने पीडि़ता को व्हाट्सएप कॉल कर 'प्राइवेट फोटो' भेजने को कहा और ईद के कपड़े दिलाने के बहाने होटल चलने का दबाव बनाया। पीडि़ता के अनुसार, दीवान ने कहा, "तू भी मुसलमान है, मैं भी मुसलमान हूं, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तभी तेरे केस में कार्रवाई होगी, वरना तुझे ही जेल भेज दूंगा।" दीवान ने पीडि़ता को कसम देकर मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।
पीडि़ता ने दीवान के साथ हुई अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग अलीगढ़ के SSP को सौंप दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने आरोपी दीवान इमरान खान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR भी दर्ज कर दी गई है। UP News