उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बंपर भर्ती अभियान, जल्द करें आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच साल बाद एक बार फिर पुलिस विभाग में बंपर भर्ती का एलान कर दिया है।
UP Police constable Recruitment
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:26 AM
UP Police constable Recruitment : उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच साल बाद एक बार फिर पुलिस विभाग में बंपर भर्ती का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस विभाग ने सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बड़ी संख्या में होने वाली भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल पद पर 60,000 से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पुलिस में भर्ती के लिए जो योग्य उम्मीदवार हैं वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी
पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती नोटिपिफकेशन जारी कर दिया गया है। इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। नोटिपिफकेशन के अनुसार यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे। परीक्षा से पहले कुल रिक्त पदों की संख्या घट बढ़ सकती है। महिला और पुरुष उम्मीदवार इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
UP Police constable Recruitment News in hindi
कॉन्स्टेबल पद का वेतनमान
कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पे बैंड - 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नए वेतनमान में पे मैट्रिक्स 21700 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवारों से लिए जाएंगे आवेदन शुल्क
इस कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से 2023 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2024 तक चलेगी। हालांकि आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म में करेक्शन के लिए 18 जनवरी 2024 तक समय दिया जाएगा।
प्रयागराज सहित 8 शहरों में होंगे फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा कराने के बाद फिजिकल टेस्ट जिन 8 शहरों में होंगे उसमें प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी शामिल हैं। भर्ती बोर्ड ने पहले से ही सारी बातें क्लीयर करके लिखित तौर पर बता दिया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।