विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपए के ईनामी हत्यारे को मुठभेड़ में मार गिराया है। ईनामी हत्यारे ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मिलन दास नामक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साधु मिलन दास के हत्यारे के ऊपर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित किया था।

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपए के ईनामी हत्यारे को मुठभेड़ में मार गिराया है। ईनामी हत्यारे ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मिलन दास नामक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साधु मिलन दास के हत्यारे के ऊपर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित किया था। सोमवार 15 जून 2026 की सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक मुठभेड़ में साधु के हत्यारे को मार गिराया। मारे गए ईनामी हत्यारे का नाम इजरायल है। UP News
आपको बता दें कि सोमवार 15 जून 2026 को प्रात:काल उन्नाव जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की हत्यारे इजरायल के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने इजरायल को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल सिपाही का नाम विकास भदौरिया है। विकास भदौरिया के दाहिने हाथ में गोली लगी है। एक गोली उन्नाव जिले की बांगरमऊ पुलिस चौकी के प्रभारी न्यूटन कुमार सिंह को भी लगी है। न्यूटन कुमार सिंह ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। इस कारण वें बाल-बाल बच गए। UP News
विगत 9 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुए एक हत्याकांड से सनसनी मच गई थी। उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मंदिर के पास एक साधु की पीठ में खंजर घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मरने वाले साधु का नाम मिलनदास था। मिलन दास पूरे उन्नाव जिले में लोकप्रिय साधु थे। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी के तौर पर इजरायल की पहचान करके पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित कर दिया था। UP News
उन्नाव में हुई साधु मिलन दास की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने यामीन, शफी, लल्ली, अली मोहम्मद, इजरायल तथा शानू के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके यामीन, शफी, लल्ली और अली मोहम्मद को जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपित इजराइल और शानू लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। पुलिस ने इजराइल पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। इस हत्याकांड में शानू की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। UP News
विज्ञापन