विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर के इस्तीफे से पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया है। पुलिस विभाग में हडक़ंप मचने का असली कारण इंस्पेक्टर के इस्तीफे में उठाया गया मुद्दा है। इस्तीफा देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर ने जूनियर अधिकारी के नीचे तैनाती का मुद्दा उठाया है।

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर के इस्तीफे से पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया है। पुलिस विभाग में हडक़ंप मचने का असली कारण इंस्पेक्टर के इस्तीफे में उठाया गया मुद्दा है। इस्तीफा देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर ने जूनियर अधिकारी के नीचे तैनाती का मुद्दा उठाया है। इस मुद्दे की गंभीरता यह है कि उत्तर प्रदेश में ज्यादातर विभागों में जूनियर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सीनियर्स के ऊपर तैनात किया जाता है। UP News
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर विनय शर्मा का इस्तीफा पुलिस विभाग में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने यह कहते हुए इस्तीफा दिया है कि उसे जबरन जूनियन अधिकारी के नीचे काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक यह पूरी तरह से गैर कानूनी काम है। विनय ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह जूनियर अधिकारी के नीचे काम नहीं कर सकता। इस कारण वह अपने वर्तमान पद से त्याग-पत्र दे रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह इंस्पेक्टर विनय शर्मा कानपुर के साइबर क्राइम थाने में तैनात है। उसने अपना इस्तीफा वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया है। UP News
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैनात साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने कानपुर के DCP (क्राइम) को अपना इस्तीफा सौंप दिया। साल 2005 बैच के इंस्पेक्टर विनय शर्मा का कहना है कि वर्तमान में साइबर क्राइम थाने के प्रभारी सतीश कुमार सर्विस सीनियरिटी के आधार पर उनसे जूनियर हैं, लेकिन उन्हें उनके अंडर काम करना पड़ रहा है। विनय शर्मा ने अपने इस्तीफे में कहा कि सेवा नियमों के अनुसार किसी अधिकारी को अपने समकक्ष या वरिष्ठ अधिकारी के अंडर ही काम करना चाहिए। उनका आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था सेट स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं है और इससे काम का माहौल प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में हडक़ंपइंस्पेक्टर के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के के कानपुर में तैनात ADCP (क्राइम) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर विनय शर्मा का बयान दर्ज किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में उन्होंने इस्तीफा दिया। UP News
विज्ञापन