उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार देर रात जारी तबादला सूची में मेरठ और झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत कई जिलों के पुलिस प्रमुखों के नाम शामिल हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार देर रात जारी तबादला सूची में मेरठ और झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत कई जिलों के पुलिस प्रमुखों के नाम शामिल हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों के तहत मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस फेरबदल में संभल, बिजनौर, गोंडा, सुल्तानपुर और बलरामपुर समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। UP News
संभल के एसपी रहे कृष्ण कुमार का तबादला बिजनौर के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया है। उनकी जगह बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया एसपी नियुक्त किया गया है। गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। UP News
झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति अब मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। दूसरी ओर, बलरामपुर के एसपी विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर की एसपी रहीं चारू निगम को लखनऊ में यूपी डायल-112 का एसपी बनाया गया है। हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। UP News
योगी सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 18 आईएएस अधिकारियों को संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी थी। ये अधिकारी पहले सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य कर रहे थे। सरकार ने आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर, नौशीन को बस्ती, शौर्य अरोड़ा को बदायूं, कुनाल रस्तोगी को गोरखपुर, अयान जैन को आजमगढ़ और शिवम कुमार को महाराजगंज में संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। UP News
विज्ञापन